देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनवरी के महीने में गर्मी का एहसासह हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिरी तक तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके बाद फरवरी महीने के शुरुआत में बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की धुंध छाई रह सकती है। इधर इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिससे राजधानी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।