Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली- NCR समेत कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हाल बेहाल, जानें अपने शहर में मौसम का मिजाज

Weather Updates: देश के कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली-NCR और यूपी बिहार समेत कई राज्यों में लोग कोहरे और बारिश की मार झेल रहे हैं। कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर दिल्ली में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कश्मीर में रात भर हुई बर्फबारी के बाद रात का तापमान कई डिग्री तक बढ़ गया

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका जताई है।

देश के कई राज्य इन दिनों कड़कड़ती ठंड और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली-एनीसआर समेत पंजाब, यूपी, बिहार और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। दिल्ली में पिछले दिनों हल्की बारिश के बाद से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। जिससे दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड ठिठुर रहे हैं। सुबह के वक्त कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहता है। इसका असर ट्रेनों से लेकर फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। हल्की और ठंडी हवाओं से दिल्ली में ठंड बढ़ रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी कई जगह पारा माइनस में पहुंच गया है। कुछ जगह भारी बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया है।

उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों की हालत खस्ता है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में फिर से गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। अनुमान है 11 और 12 जनवरी को यूपी के अलग-अलग हिस्सो में बूंदाबांदी होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जनवरी को भी यूपी के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए दिल्ली में मौसम का हाल


पिछले वीकेंड यानी 4 और जनवरी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। इसके बाद अगले वीकेंड पर फिर बारिश के आसार हैं। लेकिन इन सबके बीच तापमान लगातार गिरता जा रहा है। दिल्लीवालों को सख्त ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। .मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज (8 जनवरी 2024) स्मॉग और मध्यम कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर दिन में शीतलहर चलेगी। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री तक रह सकता है। 9 जनवरी तक दिन में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है।

आज इन राज्यों में कोहरे और कोल्ड वेब का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल (9 जनवरी 2025) हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए

जम्मू-कश्मीर की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह का कोई अलर्ट घोषित नहीं किया गया है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में ही नोट किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज घने कोहरे के साथ शीतलहर का येलो अलर्ट है। 9 और 10 जनवरी को भी घने कोहरे से लोगों को परेशानी हो सकती है। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। आगे भी यही स्थिति रहेगी।

Hardoi: भिखारी के साथ भागी 6 बच्चों की मां! पति ने दर्ज कराया केस, बोला- भैंस बेचकर आए पैसे भी ले गई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।