भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने बुधवार को अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (northwest Uttar Pradesh) में गुरुवार को मध्यम बारिश (moderate rainfall) की संभावना जताई है।
