Credit Cards

Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे की डबल मार, UP में भारी बारिश की आशंका

Weather Updates: उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। वहीं उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओले गिरने की खबरें आई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम और असम में बुधवार को भारी बारिश के साथ ओले गिरे। इन इलाकों में आज भी बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: दिल्ली में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 21 रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के अलग-अलग तेवर देखने को मिल रहे हैं। कहीं बर्फबारी तो कही बारिश तो कहीं कोहरे का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश में शीतलहर से हालत खराब है। इसी बीच राजस्थान, हरियाणा और पंजाब, यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हो सकती है। कोहरे की वजह से उत्तर भारत के राज्यों में चलने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई हैं। कईयों का रूट डायवर्ट किया गया है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानों में घने कोहरे छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

जानें दिल्ली-NCR में मौसम का हाल


दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 21 रहने की संभावना है। 10 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा। 11 और 12 जनवरी को घने कोहरे के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। गुरुवार को दिन के समय धूप खिली रहेगी। दिल्ली में कई दिनों तक ठंडी हवाएं चलने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री अधिक है। दिन में आसमान साफ रहा, हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी शून्य हो गई।

यूपी में कैसा है मौसम?

वहीं, उत्तर प्रदेश भी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जनवरी के लिए घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इसके अलावा विभाग ने कोहरे को लेकर राज्य में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 11 जनवरी को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

बिहार में कंपकंपी वाली ठंड

इसी तरह बिहार में ठंडी पछुआ हवा चलने से कंपकंपी बढ़ गई है। इसके साथ ही राज्य के लोग कोहरे की मार भी झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 48 घंटे तक ठंड से राहत की संभावना नहीं है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बुधवार को न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.9 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में छह डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री, जोधपुर में 6.5 डिग्री, जैसलमेर में 6.6 डिग्री, जालौर में 6.7 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, जयपुर और सीकर में सात डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

महाराष्ट्र के इन गांवों में अचानक झड़ने लगे लोगों के बाल और गंजेपन से दहशत, अधिकारी कर रहे पानी की जांच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।