Get App

Weather Updates: फिर बदलेगा मौसम, UP- दिल्ली में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: फरवरी का महीना शुरू हो गया है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। दोपहर में लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे कई राज्य शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 10:33 AM
Weather Updates: फिर बदलेगा मौसम, UP- दिल्ली में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Updates: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के संकेत मिल रहे हैं।

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में फरवरी के महीने में ही तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। फिलहाल सिर्फ सुबह और शाम में गुलाबी ठंड पड़ रही है। ठंड कम होने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों को विदाई करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिससे कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे कई राज्य शामिल हैं।

स्कईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। जिससे ठंड जैसी स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड में सिर्फ बादल छाए रहने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR बारिश की संभावना

दिल्ली NCR में फरवरी के महीने में तेज धूप सताने लगी है। लोग रात में अब हल्के कंबल ओढ़कर सोने लगे हैं। वहीं सुबह-शाम गुलाबी ठंडी का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीती सुबह सोमवार 17 फरवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 अधिक है। आज दोपहर यह 28-20 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। राजधानी दिल्ली में 18 से 20 फरवरी के बीच दक्षिणी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 294 दर्ज किया गया जो "खराब" श्रेणी में आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें