Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली में जल्द ही शुरू हो सकती है गर्मी, UP में 19 फरवरी से बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चल रही है। इसकी वजह से तापमान में भी कमी आई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी बढ़ सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: दिल्ली के तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां कड़क ठंड पड़ रही थी। वहां से ठंड की विदाई शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर से भी लोगों को जल्द ही हल्की ठंड से छुटकारा मिल जाएगा। तेज धूप खिली रहने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। फरवरी के महीने में दिल्ली में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

इस बीच दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तेज हवाओं का दौर थमते ही गर्मी का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में गर्मी बढ़ने के आसार


दिल्ली में कल (15 फरवरी 2025) से तेज हवाएं कमजोर हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तापमान फिर से बढ़ सकता है। 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 से 18 फरवरी के बीच बढ़कर अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री होने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी के बाद से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से बढ़कर 14 डिग्री तो अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यूपी में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में 19 फरवरी से मौसम फिर से बदल सकता है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा प्रदेश में तेज हवा चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में आज (14 फरवरी) मौसम साफ रहेगा। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। हालांकि, 15 फरवरी को प्रदेश में तेज हवा चलने की कोई संभावना नहीं है।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई है। रात के तापमान में 2-3°C की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा। आज, शुक्रवार (14 फरवरी) यानी 14 फरवरी को बिहार में न्यूनतम तापमान 8-14°C और अधिकतम 24-26°C के बीच रहेगा। दक्षिणी बिहार में तेज पछुआ हवाएं चल सकती हैं।

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले शख्स ने गर्लफ्रेंड के साथ खाया जहर, लड़की की गई जान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।