Get App

Weather Updates: दिल्ली में जल्द ही शुरू हो सकती है गर्मी, UP में 19 फरवरी से बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चल रही है। इसकी वजह से तापमान में भी कमी आई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी बढ़ सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 8:57 AM
Weather Updates: दिल्ली में जल्द ही शुरू हो सकती है गर्मी, UP में 19 फरवरी से बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
Weather Updates: दिल्ली के तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां कड़क ठंड पड़ रही थी। वहां से ठंड की विदाई शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर से भी लोगों को जल्द ही हल्की ठंड से छुटकारा मिल जाएगा। तेज धूप खिली रहने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। फरवरी के महीने में दिल्ली में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

इस बीच दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तेज हवाओं का दौर थमते ही गर्मी का दौर शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में गर्मी बढ़ने के आसार

दिल्ली में कल (15 फरवरी 2025) से तेज हवाएं कमजोर हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तापमान फिर से बढ़ सकता है। 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 16 से 18 फरवरी के बीच बढ़कर अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री होने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी के बाद से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से बढ़कर 14 डिग्री तो अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें