Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, अभी राहत मिलने के आसार नहीं

Weather Updates: उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली समेत कई राज्य में भीषण ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की तरफ से शीतलहर का शुक्रवार (5 जनवरी 2024) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार (4 जनवरी 2024) इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा

अपडेटेड Jan 06, 2024 पर 12:42 AM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में भीषण ठंड पड़ सकती है। वहीं यूपी-बिहार कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

Weather Updates: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों ठंड का सितम जारी है। लोगों को घर से बाहर निकलना दूभर हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी शुक्रवार (5 जनवरी 2024) को कई राज्यों में भीषण ठंड के आसार हैं तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में 4 जनवरी 2024 को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है।

बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार (5 जनवरी 2024) को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर दिन के समय गंभीर शीत लहर चल सकती है। अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अन्य राज्यों का मौसम का हाल


मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जनवरी 2024 को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में तो कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में 5 से 7 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली की बात करें तो दिल्‍ली-एनसीआर के लोग जमा देने वाली सर्दी के लिए तैयार हो जाएं। 9 जनवरी को दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे 11 जनवरी के बाद ही राहत मिलने की उम्‍मीद है।

NHPC गुजरात में हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट में 4000 करोड़ का करेगी निवेश, जानिए डिटेल

इन इलाकों में बारिश के आसार

लक्षद्वीप, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 05, 2024 10:00 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।