Weather Updates: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों ठंड का सितम जारी है। लोगों को घर से बाहर निकलना दूभर हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी शुक्रवार (5 जनवरी 2024) को कई राज्यों में भीषण ठंड के आसार हैं तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में 4 जनवरी 2024 को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है।
