दिसंबर का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। इस मौसम में ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है। इसबीच अभी से ही कई राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में तो अभी से ही कड़ाके ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इस समय सूबे में रात में और सुबह के ठिठुरन बढ़ गई है। दिन में धूप रहती है, जिससे ठंड का असर नहीं दिख रहा है। इधर ठंड के साथ कोहरे ने भी कई राज्यों में दस्तक दे दिया है। राजधानी दिल्ली में दो दिन तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण की मार झेल रही हैं। हालांकि ग्रैप 4 लगने के बाद राजधानी के हवा काफी हद तक सुधार हुआ है। लेकिन अभी भी प्रदूषण जानलेवा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में प्रदूषण के साथ ही कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। आज राजधानी में दिन की शुरुआत धुँध के साथ हुई। इसके साथ ही सुबह घर से बाहर निकलने पर हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। बता दें कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।
यूपी-बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जाएगा। प्रदेश में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने सूबे के कई इलाकों में कोहरे छान की आशंका जताई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में ठंडी हवाएं और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को प्रदेश में दिन के समय आसमान साफ रहेगा। हालांकि, रात और सुबह के समय प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के तराई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं बिहार में ठंड का असर बढ़ रहा है, जिसको लोग भी महसूस कर रहे हैं। कई जिलों में कोहरा छाना शुरू हो गया है। जिससे लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसमें कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और पुडुचेरी सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, चेन्नई और तिरुवल्लूर जैसे जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।