देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्दी का मौसम भी शुरू हो चुका है। जिससे कई इलाकों में तापमान में दिनों दिन तेजी से गिरावट आ रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर हैं। एक तरफ प्रदूषण से हाल बेहाल हैं। वहीं दूसरी ओर ठंड का सितम शुरू हो गया है। तापमान में पिछले तीन दिनों 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। दिल्ली-NCR में अब लोग शाम-सुबह स्वेटर पहनने लगे हैं। वहीं राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है।