Get App

Weather Updates: इन राज्यों में 6 दिन तक मूसलाधार बारिश की आशंका, राजस्थान में भारी बारिश से बह गए 25 लोग

Weather Forecast: इन दिनों देश भर में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत में छह दिनों तक बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई है। इसका असर केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों पर पड़ेगा। वहीं राजस्थान में मूसलाधार बारिश की वजह से 25 लोगों के बह जाने की खबर सामने आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 9:40 AM
Weather Updates: इन राज्यों में 6 दिन तक मूसलाधार बारिश की आशंका, राजस्थान में भारी बारिश से बह गए 25 लोग
Weather Forecast: राजस्थान में मानसून की बारिश 'काल' बन गई है। आज भी तबाही आने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर-भारत में इस समय झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में रविवार को जोरदार बारिश हुई। इधर मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर भारत में 6 दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि आज (12 अगस्त 2204) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी हो सकती है। इसके बाद इसमें कमी आएगी।

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज (12 अगस्त) पूर्वी राजस्थान, बिहार और असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कल यानी 13 अगस्त को हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 14 और 15 अगस्त को एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश होगी। दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान इस दौरान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 16 और 17 अगस्त से बारिश हल्की पड़ जाएगी। बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की कमी की वजह से उमस वाली गर्मी लौटेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें