Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, UP- बिहार में ठिठुरन

Delhi-NCR Fog Today: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरा इतना है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। विजिबिलिटी गिरकर जीरो हो गई हैं। इस सीजन का.अब तक का सबसे घना कोहरा देखा गया है। ट्रेनें फ्लाइट्स लेट हैं। उधर यूपी बिहार में भी गलवाट बढ़ती जा रही है

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
Delhi-NCR Fog Today: दिल्ली के लोग ठंड और कोहरे से परेशान हैं। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

इन दिनों देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है। इस बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग कोहरा और ठंड का सामना कर रहे हैं। कोहरा इतना ज्यादा है कि कुछ भी नहीं दिख रहा है। विजिबिलिटी शून्य हो गई है। जिससे ट्रेनें रेंगती हुई नजर आ रही हैं। वहीं सड़कों पर वाहन भी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। इतना ही नहीं फ्लाइट्स भी डिले हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के कारण तापामान में भारी गिरावट आई है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। मैदानी इलाकों में भी तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे


जनवरी के महीने में दिल्ली में पहली बार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। पिछले चार-पांच दिनों से राजधानी के आसमान पर निचली सतह के बादल छाए हुए थे। जिसके कारण दिनभर धूप लोगों को नहीं मिल पा रही थी। इसका असर यह हुआ कि अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना रहा। जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। आईजीआई एयरपोर्ट पर आज (10 जनवरी 2025) सुबह 4 बजे से ही विजिबिलिटी शून्य है। आजीआई एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन कंपनी के साथ संपर्क में रहें। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार भी ब्रेक लगा दिया है।

यूपी में कैसा है मौसम का हाल ?

इधर, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। यहां राजधानी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, झांसी और बरेली समेत ज्यादातर जिलों में भीषण कोहरे की परत देखी जा रही है। रात के अलावा दिन में पड़ रही भीषण ठंड के चलते मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी कर रखा है। इनमें सबसे ज्यादा ताजनगरी आगरा रहा। आईएमडी ने 10 जनवरी को घने कोहरे के साथ बादल छाए रहने और 11 जनवरी को बारिश के आसार जताए हैं। दिन में तेज हवाओं के चलते गलन के साथ पाला गिर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

जानें कश्मीर में मौसम का हाल 

कश्मीर में ज्यादातर इलाकों का न्यूनतम तापमान कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। घाटी में ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि, कई दिनों से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट आई है। उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट आई है। जिससे कश्मीर में ठंड बढ़ गई है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उससे पहली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री नीचे था।

इससे यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। IMD ने अगले दो दिनों में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की आशंका जताई गई है। घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Weather Updates: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे की डबल मार, UP में भारी बारिश की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।