इन दिनों देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं लोगों को कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ राज्यों में बारिश भी हो रही है। इस बीच देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग कोहरा और ठंड का सामना कर रहे हैं। कोहरा इतना ज्यादा है कि कुछ भी नहीं दिख रहा है। विजिबिलिटी शून्य हो गई है। जिससे ट्रेनें रेंगती हुई नजर आ रही हैं। वहीं सड़कों पर वाहन भी धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। इतना ही नहीं फ्लाइट्स भी डिले हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के कारण तापामान में भारी गिरावट आई है।