Wedding card scam : शादियों की सीजन में स्कैमस्टर फ्रॉड करने के लिए वेडिंग कार्ड का सहारा ले रहें है। अगर आपके व्ट्सऐप पर कोई भी अनजान व्यक्ति शादी का कार्ड भेजता है तो उसे खोलने से पहले सावधान हो चाहिए क्योंकि इससे आपका बैंक खाता चुटकियों में खाली हो सकता है। इस पर पूरी डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता असीम मनचंदा ने बताया कि शादियों के कार्ड के जरिए धोखाधड़ी का नया चलन देखने को मिल रहा है।
जालसाज अब फ्रॉड के लिए वेडिंग कार्ड का सहारा ले रहे है। इसके जरिए जालसाज चुटकियों में आपका खाता खाली कर सकते हैं। कार्ड डाउनलोड होते ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है। इस पर दूरसंचार विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है। अनजान फाइल खोलने से पहले सावधान रहें। ये सॉफ्टवेयर मोबाइल पर डाउनलोड हो सकता है। स्कैम करने वाले फर्जी PDF फाइल भेज रहे हैं। PDF फाइल डाउनलोड होते ही फ्रॉड की आशंका रहती है। इसके जरिए बिना OTP के ही आपका अकाउंट खाली हो सकता है। इस तरह के किसी फ्रॉड की शिकायत 1930 नंबर पर करें।
इस ठगी से बचने को लिए सबसे पहले फाइल टाइप चेक करें। ध्यान रखें की असली शादी का न्योता आमतौर पर वीडियो या PDF फाइल के रूप में आता है। यह APK फाइल में नहीं भेजा जाता है। अगर वेडिंग कार्ड एपीके फाइल में है तो तुरंत सावधान हो जाएं। एपीके फाइल इस बात का साफ संकेत है कि कोई आपको ठगने की कोशिश कर रहा है। इस तरह की जाल साजी से बचने के लिए अनजान नंबर से सावधान रहें। अगर आपको वॉट्सऐप पर किसी अनजान नंबर से कोई वेडिंग कार्ड आता है, तो उस पर ध्यान न दें। इसके अलावा आप नंबर कंफर्म भी कर सकते हैं कि ये आपके जानने वाले का है या नहीं। अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं और ‘Unknown Sources’ से ऐप इंस्टॉल करने का ऑप्शन बंद कर दें। अपने फोन को हमेशा अपडेट रखें। फोन को अपडेट रखने से साइबर हमलों का खतरा कम हो जाता है।