'इग्नोर कर सोजा तू...' TCS कर्मचारी मानव शर्मा की पत्नी और बहन की WhatsApp चैट वायरल

निकिता ने आगे दावा किया कि उसकी मौत की रात, उसने बार-बार मानव की बहन आकांक्षा से उस पर नजर रखने की अपील की। दोनों के बीच लीक हुई WhatsApp चैट इस बात का समर्थन करती है, जिसमें आकांक्षा निकिता से मानव की कॉल को “अनदेखा” करने और सो जाने के लिए कहती दिख रही है

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
TCS कर्मचारी मानव शर्मा की पत्नी और बहन की WhatsApp चैट वायरल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारी मानव शर्मा ने 24 फरवरी को आगरा में अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड वीडियो में उसने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंध को कारण बताया। ये वीडियो बाद में उसके फोन से बरामद हुआ। हालांकि, उनकी पत्नी निकिता शर्मा ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि मानव ने उनके अतीत के बारे में गलत तरीके से सोचा। उसने दावा किया कि यह पता चलने के बाद, वह हिंसक हो गया, खुद को नुकसान पहुंचाने लगा और शराब पीने लगा।

निकिता ने आगे दावा किया कि उसकी मौत की रात, उसने बार-बार मानव की बहन आकांक्षा से उस पर नजर रखने की अपील की। दोनों के बीच लीक हुई WhatsApp चैट इस बात का समर्थन करती है, जिसमें आकांक्षा निकिता से मानव की कॉल को “अनदेखा” करने और सो जाने के लिए कहती दिख रही है।

पत्नी और बहन की चैट आई सामने


रात करीब 2 बजे निकिता ने अपनी भाभी को मैसेज किया कि मानव नशे में है और उसकी बात नहीं सुन रहा है। जवाब में आकांक्षा ने कहा, "कोई बात नहीं। इग्नोर करो। सो जाओ।"

निकिता ने फिर उसे बताया कि वीडियो कॉल के दौरान उसने मानव को बेड पर रखी कुर्सी पर बैठे देखा था, उसके गले में कपड़ा लपेटा हुआ था और उसका दूसरा हिस्सा पंखे से बंधा हुआ था। उसने आकांक्षा को यह भी चेतावनी दी कि वह नशे में है और अपनी जान ले सकता है।

निकिता ने बार-बार आकांक्षा से बात करने की विनती की, लेकिन आकांक्षा ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा कि कुछ नहीं होगा और उससे "मजबूत बनने" और "आराम करने" का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "निक्की, प्लीज आराम करो। तुम्हें अब स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा।"

चैट से यह भी पता चला कि मानव ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे बचा लिया था।

WhatsApp चैट पढ़ें

निकिता: दीदी, बहुत नशे में है मानव। मेरी बिल्कुल नहीं सुन रहे हैं।

आकांशा: कोई ना। इग्नोर, सोजा तू

निकिता: नहीं दीदी। वो कुर्सी राखी है बेड पर. दुपट्टा है सर में। वीडियो कॉल में देखा है, वो कुछ कर लेंगे।

Himani Murder: रिलेशनशिप, ब्लैकमेल और हत्या, सचिन ने कबूला अपना जुर्म! हिमानी नरवाल मर्डर की पूरी कहानी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।