सड़क पर क्यों भड़के राहुल द्रविड़? ऑटो से हुई कार की टक्कर, लोगों ने बताया- इंदिरानगर का गुंडा वाइब्स

भारत के पूर्व हेड कोच वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ शामिल होने से पहले अपने गृहनगर में समय बिता रहे हैं। ये छोटा सा विवाद तब खड़ा हुआ, जब उनकी गाड़ी की एक ऑटो-रिक्शा से मामूली टक्कर हो गई, जिससे तीखी नोकझोंक हो गई

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 8:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सड़क पर क्यों भड़के राहुल द्रविड़? ऑटो से हुई कार की टक्कर, लोगों ने बताया- इंदिरानगर का गुंडा वाइब्स

अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले राहुल द्रविड़ को सड़क पर थोड़ा भड़कते हुए देखा गया, जब बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर के साथ उनका विवाद हो गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कनिंघम रोड पर हुई यह घटना तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके बाद द्रविड़ को वो पुराना मीम भी फिर से लोगों को याद आ गया, जिसमें वे खुद को 'इंदिरानगर का गुंडा' बतात हैं। राहुल का ये मीम एक एड वीडियो के एक छोटे अंश से बनाया गया था।

भारत के पूर्व हेड कोच वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ शामिल होने से पहले अपने गृहनगर में समय बिता रहे हैं। ये छोटा सा विवाद तब खड़ा हुआ, जब उनकी गाड़ी की एक ऑटो-रिक्शा से मामूली टक्कर हो गई, जिससे तीखी नोकझोंक हो गई।


जबकि खराब ऑडियो के कारण सही तरह से तो ये पता नहीं चल पाया कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन दर्शकों ने दावा किया कि द्रविड़ ने यह समझाने की कोशिश की टक्कर में उनकी गलती नहीं थी।

इंडियाटाइम्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिससे द्रविड़ को प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय मिला, जिसके कारण एक छोटी दुर्घटना हुई।

आखिरकार, ड्राइवर ने कन्नड़ में बात करते हुए गलती स्वीकार की, लेकिन सुझाव दिया कि दुर्घटना को रोकने के लिए द्रविड़ और ज्यादा कर सकते थे। आगे बताया गया कि द्रविड़ ने ऑटो ड्राइवर का नंबर लिया और चले गए।

'हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि...': US से 104 प्रवासी भारतीयों की वापसी पर विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।