अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले राहुल द्रविड़ को सड़क पर थोड़ा भड़कते हुए देखा गया, जब बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर के साथ उनका विवाद हो गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कनिंघम रोड पर हुई यह घटना तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके बाद द्रविड़ को वो पुराना मीम भी फिर से लोगों को याद आ गया, जिसमें वे खुद को 'इंदिरानगर का गुंडा' बतात हैं। राहुल का ये मीम एक एड वीडियो के एक छोटे अंश से बनाया गया था।
