Dell News: प्रमोशन के बदले वर्क फ्रॉम होम, अमेरिका में डेल के आधे एंप्लॉयीज की मांग

Dell News: कोरोना महामारी के दौरान काम करने के ढंग में वैश्विक स्तर पर बड़ा बदलाव आया था। इसके चलते वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू हुआ और कुछ कंपनियों में अभी तक यह सिस्टम चल रहा है। अब कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को वापस बुला रही हैं और कुछ हाइब्रिड मॉडल अपना रहीं है। इस पर मिला-जुला रिस्पांस आ रहा है

अपडेटेड Jun 22, 2024 पर 3:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस साल की शुरुआत में डेल ने एक नियम बनाया जिसके तहत अधिकतर एंप्लॉयीज को या तो रिमोट या हाइब्रिड कैटेगरी में रखा गया।

Dell News: कोरोना महामारी के दौरान काम करने के ढंग में वैश्विक स्तर पर बड़ा बदलाव आया था। इसके चलते वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू हुआ और कुछ कंपनियों में अभी तक यह सिस्टम चल रहा है। अब कंपनियां अपने एंप्लॉयीज को वापस बुला रही हैं और कुछ हाइब्रिड मॉडल अपना रहीं है। इस पर मिला-जुला रिस्पांस आ रहा है। अब डेल की बात करें तो इसने एंप्लॉयीज को ऑफिस बुलाने के लिए नियम बना दिया कि जो ऑफिस नहीं लौटेंगे, उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा। इस नियम को आए कई महीने हो चुके हैं लेकिन अमेरिका में काम कर रहे आधे से अधिक एंप्लॉयीज ने प्रमोशन की बजाय वर्क फ्रॉम होम का विकल्प चुना है। यह खुलासा टेकस्पॉट की एक रिपोर्ट से हुआ है।

क्या नियम बनाया है Dell ने?

इस साल की शुरुआत में डेल ने एक नियम बनाया जिसके तहत अधिकतर एंप्लॉयीज को या तो रिमोट या हाइब्रिड कैटेगरी में रखा गया। हाइब्रिड एंप्लॉयीज को हर तिमाही में कम से कम 39 दिन तक ऑफिस जाना है यानी कि एक हफ्ते में तीन दिन। वहीं रिमोट वर्कर्स को पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया तो गया है लेकिन साथ ही यह भी सख्ती की गई है कि उन्हें प्रमोशन या कंपनी के भीतर किसी नए पद के आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।


एंप्लॉयीज का कैसा है रिस्पांस डेल की नई पॉलिसी पर?

डेल ने जब नया नियम पेश किया तो आधे से अधिक एंप्लॉयीज ने हाइब्रिड की बजाय पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम वाला विकल्प चुन लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंप्लॉयीज इसकी व्यक्तिगत, वित्तीय और लॉजिस्टिकल वजहें बता रहे हैं। एंप्लॉयीज का कहना है कि ऑफिस में काम करने पर जितना फायदा मिलना है, उसकी तुलना में वर्क फ्रॉम होम में काम करने पर फायदा अधिक है। कुछ एंप्लॉयीज का कहना है कि महामारी के चलते स्थानीय ऑफिस बंद हो गए तो अब ऑफिस जाना होगा तो उन्हें दूसरी जगह पर शिफ्ट होना होगा। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम में परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलता है।

ड्रोन से पार्सल डिलीवरी, गुरुग्राम की इन तीन सोसायटी की बल्ले-बल्ले

Paytm Shares: 25% टूटकर ₹300 पर आ जाएगा शेयर? इस कारण एक्सपर्ट ने जताई आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।