Christmas 2024: क्रिसमस पर संता चुपके से तोहफे क्यों देता है? जानें सीक्रेट सेंटा की परंपरा का राज

Christmas 2024: सेंटा की गुप्त परंपरा सेंट निकोलस से जुड़ी है, जो बिना किसी को बताए गरीब बच्चों को गिफ्ट देते थे। यह परंपरा गुप्त दान की भावना को बढ़ावा देती है, जो समाज में सच्ची सेवा का प्रतीक है। अब यह परंपरा घरों से लेकर ऑफिसों तक फैल गई है, जहां लोग चुपके से गिफ्ट देते हैं और रिश्तों को मजबूत करते हैं

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 2:35 PM
Merry Christmas 2024: 25 दिसंबर को दुनियाभर में Christmas day के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

Christmas 2024: क्रिसमस का दिन बच्चों के लिए खास ही होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें Santa Claus से गिफ्ट मिलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब, सवाल ये है कि Santa रात के अंधेरे में ही क्यों चुपके से गिफ्ट देने आते हैं? दरअसल, यह परंपरा बहुत पुरानी है और इसका संबंध सेंट निकोलस से है। सेंट निकलोस गरीब बच्चों को चुपके से गिफ्ट देकर उन्हें खुश करते थे। एक बार, एक गरीब व्यक्ति ने अपने मोजे सुखाने के लिए चिमनी के पास रखा, तो सेंट निकोलस ने उस मोजे को सोने और चांदी से भर दिया। तब से यह परंपरा बन गई कि सेंटा रात के अंधेरे में बच्चों के पास गिफ्ट छोड़कर चुपचाप चले जाते हैं। इस तरह से वे बच्चों को तोहफा देते हैं वो भी बिना किसी को बताये।

आजकल, यह परंपरा न सिर्फ घरों में, बल्कि ऑफिसों में भी 'Secret Santa' के रूप में जाना जाता है। इस गेम में लोग गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। तो, अगर आप भी Santa Claus को रात में गिफ्ट छोड़ते हुए देखें, तो समझ जाइए, वह किसी की खुशी बढ़ाने के मिशन पर हैं।

 


क्रिसमस पर सेंटा का संदेश

सीक्रेट सेंटा का यह तरीका न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाता है, बल्कि यह हमें गुप्त दान देने के महत्व को भी समझाता है। गुप्त दान का अर्थ है बिना किसी प्रचार के, बिना किसी के सामने आए मदद करना। यह दान समाज के प्रति सच्ची सेवा का प्रतीक है। क्रिसमस पर सेंटा का गिफ्ट चुपके से देना उसी गुप्त दान की भावना को दर्शाता है, जो हर धर्म और समुदाय में महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह परंपरा अब सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि ऑफिसों में भी 'सीक्रेट सेंटा' का चलन बढ़ गया है। यहां लोग एक-दूसरे को चुपके से गिफ्ट देते हैं, बिना यह बताए कि उपहार देने वाला कौन है, जो टीम भावना और अच्छे रिश्तों को बढ़ावा देता है। तो इस क्रिसमस, जब सेंटा आपको गिफ्ट दे, तो उस गुप्त दान की महिमा को याद रखें और दूसरों की मदद करें, बिना किसी आशा या इनाम के।

Christmas 2024: कौन थे सांता क्लॉज, आखिर यीशु से क्या है रिश्ता? यहां जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।