Christmas 2024: क्रिसमस का दिन बच्चों के लिए खास ही होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें Santa Claus से गिफ्ट मिलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब, सवाल ये है कि Santa रात के अंधेरे में ही क्यों चुपके से गिफ्ट देने आते हैं? दरअसल, यह परंपरा बहुत पुरानी है और इसका संबंध सेंट निकोलस से है। सेंट निकलोस गरीब बच्चों को चुपके से गिफ्ट देकर उन्हें खुश करते थे। एक बार, एक गरीब व्यक्ति ने अपने मोजे सुखाने के लिए चिमनी के पास रखा, तो सेंट निकोलस ने उस मोजे को सोने और चांदी से भर दिया। तब से यह परंपरा बन गई कि सेंटा रात के अंधेरे में बच्चों के पास गिफ्ट छोड़कर चुपचाप चले जाते हैं। इस तरह से वे बच्चों को तोहफा देते हैं वो भी बिना किसी को बताये।
