पत्नी का दूसरे मर्द से था अफेयर, शक होने पर पति ने लगाया जासूस, फिर महिला ने किया ये कांड

शादी के बाद अफेयर से जुड़े अक्सर कई किस्से हमारे सामने आते रहते हैं। कई बार ऐसे मामले भी सामने आता है जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक महिला का दूसरे शख्स से अफेयर था। जब पति को शक हुआ तो उसने महिला के पीछे जासूस लगा दिया। लेकिन महिला इतनी चालाक थी कि जासूस को भी चकमा दे दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 4:26 PM
पति को शक हुआ तो उसने पत्नी के पीछे जासूस लगवा दिया, लेकिन महिला इतनी चालाक निकली कि वह जासूसी से भी बच गई (Photo Credit: Canva)

किसी भी रिश्ते में सम्मान और भरोसा सबसे जरूरी होता है। इसी के नींव पर कोई भी रिश्ता लंबे समय तक टिका रहता है। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, भरोसे और समझ पर टिका होता है। लेकिन आजकल कई लोग शादी के बाद भी दूसरे के साथ अपना अफेयर जारी रखते हैं। कई बार किसी एक के धोखा देने से पति पत्नी के रिश्ते में दरार आने लगती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति को अपनी पत्नी के दूसरे मर्द से अफेयर का शक हुआ।

पति को शक हुआ तो उसने पत्नी के पीछे जासूस लगवा दिया, लेकिन महिला इतनी चालाक निकली कि वह जासूसी से भी बच गई। अब इस महिला की कहानी खूब चर्चा में है।

पति ने अपनी पत्नी के पीछे लगाया जासूस


मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कहानी 41 साल की एमा की है, जिसकी शादी के बाद एलेक्स नाम के व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। एमा और एलेक्स ऑनलाइन दोस्त बने थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे। एमा को देर रात कई बार अजीब फोन कॉल्स भी आते और बेवक्त जिम जाया करती थी और वहां पर घंटों समय बिताती थी। जब एमा के पति जो को उसकी इस हरकत पर शक हुआ तो उसने पत्नी की सच्चाई जानने के लिए उसने एक जासूस तक हायर कर लिया। ताकि उसको एमा के खिलाफ कोई ठोस सबूत मिल सके।

एमा ने क्या कहा

एमा ने कहा कि जब से उसकी जिंदगी में एलेक्स आया, तो उसे फिर से जीने की नई वजह मिल गई। वह पहले से ज्यादा उत्साहित और खुश रहने लगी। वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। जो अक्सर हर चीज को लेकर उससे सवाल किया करता था, जो को शक हुआ तो वह एक दिन मुझ से पूछ लिया कि क्या उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है? जो को यह कंफर्म हो गया था कि उसकी बीवी का किसी के साथ अफेयर है, तो उसने सच जानने के लिए एक प्राइवेट जासूस को एमा की निगरानी पर लगा दिया था।

जासूस ने दिया क्लीन-चिट

जो के एमा के पीछे जासूस लगाने के कुछ दिन बाद एमा को एहसास हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है, क्योंकि बार-बार एक ही कार उसके पीछे दिखती थी। इसके साथ ही एक आदमी अक्सर उसके ऑफिस के आसपास भी नजर आता था। लेकिन एमा काफी चालाक थी। उसने अपनी रूटीन को पूरी तरह बदल लिया ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसने ऑफिस में एक नकली प्रोजेक्ट बना लिया, जिससे वह देर रात तक काम करने का बहाना कर सके। जब जासूस को उसके खिलाफ कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, तो उसने साफ कह दिया कि एमा क्लीन-चिट दे दिया।

इसके बाद जो ने एमा से माफी मांगी, जिसके बाद महिला को शर्मिंदगी के साथ खुशी भी हो रही थी। इसके बाद उसने तय कर लिया कि वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जिएगी और एलेक्स के साथ अपना रिश्ता जारी रखेगी।

Delhi Election Results: दिल्ली की हार के बाद क्या पंजाब भी खतरे में है? अब अस्तित्व बचाने के संकट का सामना कर रही AAP

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।