लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के आनंदपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार रात को हुए इस हादसे में 30 साल की कंचन और उसके पति राजकुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर राजकुमार ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। कंचन ने मदद के लिए चीख-चिल्लाई, लेकिन राजकुमार पर उसका कोई असर नहीं हुआ। उसकी चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पति फरार हो चुका था।
