Get App

World Cup के बाद VVS लक्ष्मण बनेंगे भारत के कोच? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

ICC World Cup-2023: अब भारतीय टीम रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार है। इसी के साथ टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अपने दूसरे स्टेज में पहुंच जाएगी। इस वर्ल्ड कप के दौरान ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के बाद होने वाली बाइलैटरल सीरीज के लिए भी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ t-20 सीरीज खेलना है। ऐसा कहा जा रहा कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज VVS लक्ष्मण टीम के कोच बन सकते हैं और वे टीम इंडिया को ट्रेनिंग भी देंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 8:25 PM
World Cup के बाद VVS लक्ष्मण बनेंगे भारत के कोच? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ t-20 सीरीज खेलना है। ऐसा कहा जा रहा कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज VVS लक्ष्मण टीम के कोच बन सकते हैं और वे टीम इंडिया को ट्रेनिंग भी देंगे

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे ICC विश्व कप (ICC World Cup-2023) में अभी तक टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। अपने अभी तक के सभी पांचों मैचों को जीत कर टीम इंडिया टॉप की पोजीशन पर विराजान है। अब भारतीय टीम रविवार को मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार है। इसी के साथ टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अपने दूसरे स्टेज में पहुंच जाएगी। इस वर्ल्ड कप के दौरान ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के बाद होने वाली बाइलैटरल सीरीज के लिए भी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ t-20 सीरीज खेलना है। ऐसा कहा जा रहा कि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज VVS लक्ष्मण टीम के कोच बन सकते हैं और वे टीम इंडिया को ट्रेनिंग भी देंगे।

फिलहाल द्रविण हैं भारतीय टीम के कोच

फिलहाल भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और 'दीवार' के फेमस राहुल द्रविण इंडियन टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब भी राहुल ने ब्रेक लिया है तब वीवीएस लक्ष्मण प्रभारी रहे हैं और विश्व कप के ठीक बाद भी ऑस्ट्रेलिया के साथ बाईलैटरल सीरीज के लिए भी ऐसा ही हो सकता है।

MS Dhoni ने बैचलर्स को दी ये खास रिलेशनशिप एडवाइस, बोले ये कभी मत सोचना कि मेरी वाली अलग है | Moneycontrol Hindi

क्या वर्ल्ड कप के बाद भी कोच बने रहना चाहेंगे द्रविण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें