VIDEO: बुरे सपने में बदला महिला का मालदीव ट्रिप, स्विमिंग करते समय पास आई शार्क और फिर दिखा खौफनाक नजारा

भारत के साथ-साथ दुनिया भर के लोग मालदीव में अपनी छुट्टियां मनाने जाते हैं। मालदीव के बेहद खूबसूरत समुद्र के किनारे लोग, सुकून के पल बिताते हैं। वहीं एक मालदीव में छुट्टियां मनाने गई एक ट्रैवल ब्लॉगर के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर महिला का ये खौफनाक वीडियो काफी वायरल हो रहा है

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 1:30 PM
Maldives Viral Video: मालदीव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Maldives Shark Attack Video: लोग अपने छुट्टियों को मनाने के लिए ऐसा जगह जाते हैं जहां उन्हें राजमर्रा की शोर से सुकून मिले। लोग, छुट्टियां अपने ड्रीम लोकेशन पर मनाना चाहते हैं। वहीं एक महिला को अपने ड्रीम लोकेशन पर छुट्टियां मनाना किसी बुरे सपने की तरह हो गया। मालदीव में अपना वेकेशन मनाने पहुंची महिला पर तैरते समय एक शार्क ने अटैक कर दिया।

इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

शार्क ने महिला पर किया हमला


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है,उसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिला के समुद्र में तैरते समय अचानक शार्क ने उसपर अटैक कर दिया। शार्क ने जिस महिला पर हमला किया उसका नाम चेल्स है और वो एक ट्रैवल ब्लॉगर है। चेल्स अपने साथी एंटोनियो संग मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थी। वहीं मालदीव में ही चेल्स अपने साथी एंटोनियो संग समुद्र के किनारे आराम से तैर रहे थे। तभी वहां अचानक से शार्क का एक झुंड आ जाता है और उनमें से एक शार्क, चेल्स पर अटैक कर देती है। इस अटैक में शार्क ने चेल्स का हाथ को बुरी तरह काट लेती है। इस हमले में चेल्स की तीन अंगुलियां बुरी तरह जख्मी हो जाती है।

 

हमले का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि इस हमले में गनीमत यह रही कि शार्क ने महिला पर ज्यादा हमला नहीं किया, वरना ये हादसा और भी बुरा हो सकता था। महिला की जान भी जा सकती थी। हमले का शिकार होते हुए महिला का ये वीडियो सोशल मडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस हमला को देख कई यूजर्स इसे खौफनाक पल को किसी बुरे सपने की तरह बता रहे हैं। इस हमले का  पूरा वीडियो यूजर के साथी एंटोनियो ने अपने कैमरे से शूट किया जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

YEIDA Residential Plot Scheme 2025: नोएडा एयरपोर्ट के पास कम रेट पर प्लॉट खरीदने का एक और मौका, जल्द लॉन्च होगी स्कीम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।