Virginia Chamlee नाम की एक महिला को पुराने फर्नीचर का बेहद शौक है। ऐसे ही एक दिन उनके हाथ डिजाइनर ट्रंक लगा। उन्हें लगा कि ये असल कंपनी की नकल कर बनाया गया है। 38 साल की लेखिका ने इस ट्रंक को 90 डॉलर यानि 7,400 रुपए में खरीदा। बाद में एक एक्सपर्ट ने उसकी असली कीमत का खुलासा किया। असल में उस ट्रंक की कीमत 20,000 डॉलर यानी 16.5 लाख रुपए निकली।
