Get App

Women’s Day Wishes: नारी है शक्ति, नारी है सम्मान… महिलाओं को भेजें सम्मान भरे संदेश

Women’s Day Wishes: महिला दिवस के अवसर पर, यदि आप अपनी मां, बहन या बेटी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए प्रेरणादायक संदेश, मोटिवेशनल कोट्स और सशक्त विचार लेकर आए हैं। इन खूबसूरत शब्दों के जरिए आप अपने जीवन की खास महिलाओं को सम्मान और प्यार भरा संदेश भेज सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2025 पर 12:01 PM
Women’s Day Wishes: नारी है शक्ति, नारी है सम्मान… महिलाओं को भेजें सम्मान भरे संदेश
Women’s Day Wishes: महिला दिवस पर मां, बहन या बेटी को बधाई देने के लिए यहां प्रेरणादायक संदेश और कोट्स हैं।

Women’s Day Wishes: महिला, केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक शक्ति, एक प्रेरणा और एक उम्मीद का प्रतीक है। हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी सशक्तिकरण, समानता और उनके अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का दिन है। यह दिन उन महिलाओं की संघर्ष गाथाओं को याद करने का अवसर है, जिन्होंने समाज की रूढ़ियों को तोड़कर सफलता की नई इबारतें लिखीं। 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए एक ऐतिहासिक हड़ताल की थी, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 1975 में इसे आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी। तब से, यह दिन महिलाओं के सम्मान, समानता और उनके योगदान को सराहने के लिए मनाया जाता है।

इस खास मौके पर आप अपनी मां, बहन, बेटी, पत्नी या दोस्त को इन प्रेरणादायक संदेशों और प्रेरक कोट्स के साथ महिला दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

1. नारी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी शक्ति, धैर्य और प्रेम की परिभाषा है। महिला दिवस मुबारक हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें