Get App

दुनिया का सबसे मंहगा बर्गर, कीमत 4.50 लाख रुपये, आखिर शेफ ने क्या मिलाया, यहां देखें वीडियो

Expensive Burger: बर्गर, पिज्जा, पॉपकॉर्न और आईसक्रीम किसको खाना पसंद नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत लाखों में है। दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बनकर तैयार हो गया है। इसकी कीमत 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है। नीदरलैंड का एक फूड आउटलेट सबसे महंगे बर्गर 'द गोल्डन बॉय' के आइडिया के साथ सामने आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 12:04 PM
दुनिया का सबसे मंहगा बर्गर, कीमत 4.50 लाख रुपये, आखिर शेफ ने क्या मिलाया, यहां देखें वीडियो
Expensive Burger: इस बर्गर को नीदरलैंड के वूर्थुइज़न में (De Daltons diner) रॉबर्ट जान डे वीन (Robbert Jan de Veen) ने बनाया है।

आप सभी ने आज तक कई तरह के बर्गर खाए होंगे। लोगों को बर्गर (Burger) बहुत पसंद होता है। बर्गर महंगे से महंगे भी होते है और सस्ते ठेले पर मिलने वाले भी होते है। लेकिन इन दिनों शेफ के ऐसे बर्गर की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है। जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यह दुनिया का सबसे महंगा बर्गर (World Most Expensive Burger) है। शेफ का यह बर्गर 5,000 यूरो का बिका है, जो लगभग 4.5 लाख रुपये है। यह सिर्फ ऊंची कीमत के लिए ही नहीं बल्कि लाजवाब स्वाद के लिए भी मशहूर हो गया है।

इसे बनाने में ट्रफल (कुकुरमुत्ता), किंग क्रैब, बेलुगा कैवीआर (स्टर्जियन नामक मछली के अनिषेचित अंडे), डक एग मायोनीज और डोम पेरिग्नॉन शैम्पेन का इस्तेमाल किया गया है। इस बर्गर को सोने की पत्तियों से सजाया गया है। यही इसका मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

बर्गर की कीमत 4.5 लाख रुपये

इस बर्गर की कीमत करीब 5,000 यूरो (करीब 4.5 लाख रुपये) है। ये सिर्फ खाने की चीज नहीं है बल्कि ये विलासिता की निशानी है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, ये बर्गर मीठा, खट्टा, नमकीन, कड़वा और उमामी (umami) जैसे कई स्वाद मिलेंगे। इसे खाने वाले सभी लोग इसके स्वाद की तारीफ कर रहे हैं। इस बर्गर का नाम ‘ द गोल्डन बॉय’ (The Golden Boy) रखा गया है। इसे खास और दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। इसे नीदरलैंड के वूर्थुइज़न में (De Daltons diner) रॉबर्ट जान डे वीन (Robbert Jan de Veen) ने बनाया है। इसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें