Get App

World's Most Expensive Mango: 3 लाख रुपये किलो बिकता है ये आम, कर्नाटक के किसान ने कर दिया कमाल

World's Most Expensive Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। अभी तक आपने हापुस, दशहरी जैसे आमों के नाम सुने होंगे। भारत में एक खास किस्म का आम भी बिकता है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये प्रति किलो हैं। कर्नाटक के एक किसान ने अपने घर की छत इन आमों को उगाया गया है। अब यह किसान पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
World's Most Expensive Mango: मियाज़ाकी जापानी आम है। यह दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है।

कर्नाटक के उडुपी का एक किसान इन सुर्खियों में छाया हुआ है। किसान ने फसल उगाई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। किसान ने जापानी किस्म का आम मियाज़ाकी के कई पेड़ लगाए हैं। इन आमों की कीमत करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो है। किसान का नाम जोसेफ लोबो है और ये शंकरपुर के रहने वाले हैं। जोसेफ लोबो ने घर की अपनी छत पर जापानी आम की एक दुर्लभ प्रजाति उगाने में सफलता हासिल की है। यह मार्केट में मिलने वाले अन्य आमों से काफी जुदा है। यह अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

कहा जाता है कि मियाज़ाकी दुनिया की सबसे महंगा आम है। जोसेफ लोबो ने अपने घर की 1200 वर्ग फुट की छत पर आम की फसल तैयार की है। उनकी छत पर वैसे तो कई पेड़ पौधे लगे हैं। लेकिन चर्चा में लग्जरी फल मियाजाकी आम बना हुआ है। जोसेफ भारत के पहले किसान हैं, जो अपनी छत पर एयर पोटैटो समेत 350 से अधिक किस्मों की सब्जियां और फल उगाते हैं।

लोबो कर रहे हैं मोटी कमाई


जापान का मियाजाकी आम (Japanese Miyazaki Mango) अपने औषधीय गुण और मिठास के कारण महंगा बिकता है। ये एक आम करीब 10,000 रुपये में बिकता है। यह आम 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है। कर्नाटक के इस किसान ने साल 2023 में मीयाजाकी आम के पेड़ लगाए थे। पहली बार मौसम की खराबी की वजह से आम की फसल खराब हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी लोबो ने हार नहीं मानी। उन्होंने इसके बाद कड़ी मेहनत करके मियाजाकी आम उगाने में सफलता हासिल कर ली। लोबो की छत पर लग्जरी मियाजाकी आम के साथ ही ब्राजीलियन चेरी, शंकरपुरा चमेली, बिना बीज के नींबू, सफेद जावा प्लम जैसे महंगे फल लगे हुए हैं। इससे लोबो मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके साथ ही कई औषधीय पौधे जैसे खजूर, काली मिर्च, रुद्राक्ष, कपूर, केले के पौधे भी लगाए हैं।

लोबो ने खाड़ी देशों से सीखा

जोसेफ लोबो का कहना है कि जनवरी महीने की बारिश होने से मियाजकी आम की मिठास फीकी हो जाती है। लोबो ने आगे बताया कि उन्होंने खाड़ी देशों में आम की खेती करना सीखा है। मियाजकी आम कच्चा होने पर बैंगनी रंग का होता है। जापान में यह फल पकने पर पूरी तरह से लाल हो जाता है। हालांकि तटीय क्षेत्र में पानी में नमक की मात्रा के कारण इसका रंग अलग हो सकता है।

इस देश के किसान खेती में कर रहे हैं यूरिन का इस्तेमाल, खाद से तोड़ा रिश्ता, जानिए फायदे

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 18, 2025 3:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।