दुनिया का सबसे महंगा बिस्किट, एक पीस की कीमत 15 लाख रुपये, टाइटैनिक से है कनेक्शन

Worlds Most expensive Biscuit: 1912 में टाइटैनिक जहाज डूबने की घटना में एक बिस्किट सुरक्षित बच गया था। इस बिस्किट की इतनी ज्यादा डिमांड बढ़ गई कि खरीदने वालों की होड़ लग गई। हर कई टाइटैनिक की पहचान को सहेज कर रखना चाहता है। इस बिस्किट की नीलामी हो गई है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 1:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Worlds Most expensive Biscuit: ये बिस्किट भी आम बिस्किट की तरह ही मैदा, पानी और चीनी के घोल से ही बना है।

अगर हम एक बिस्किट के पैकेट की बात करें तो क्या कीमत सोच सकते हैं। 100 रुपये, 1000 रुपये या ज्यादा से ज्यादा 5000 रुपये। आज हम एक ऐसे बिस्किट की बात कर रहे हैं। जिसकी कीमत सुनकर पैरों तले जमीन धंस जाएगी। वो भी सिर्फ एक पीस बिस्किट की कीमत है। पूरा पैकेट में इसमें नहीं शामिल है। इस बिस्किट का रिश्ता टाइटैनिक जहाज से हैं। इस बिस्किट की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इतने में एक लग्जरी कार आराम खरीद सकते हैं। इसके अलावा गांव में ढेर सारे खेत लिखवा सकते हैं। यह बिस्किट भारतीय मुद्रा में करीब 15 लाख रुपये का एक पीस बिका है।

अब अगर आपको लग रहा है कि इस बिस्किट को बनाने में कई अनमोल चीजों का इस्तेमाल हुआ है तो आप गलत हैं। ये बिस्किट भी आम बिस्किट की तरह ही मैदा, पानी और चीनी के घोल से ही बना हुआ है। वहीं इस बिस्किट के साइज की बात करें तो इस पैकेट में मौजूद हर बिस्किट का साइज 10 सेमी है। ये बिस्किट दिखने में बिल्कुल किसी आम बिस्किट जैसा ही है।

बिस्किट का टाइटैनिक जहाज से है खास रिश्ता


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर 2015 में एक बिस्किट नीलाम हुआ। जिसकी कीमत 15,000 पाउंड लगी। भारतीय मुद्रा में यह करीब 15 लाख रुपये हैं। यही एक ऐसा बिस्किट का पीस था, जो टाइटैनिक में सुरक्षित पाया गया था। स्पिलर्स एंड बेकर्स (Spillers and Bakers Pilot Cracker Biscuit) का पायलट क्रैकर बिस्किट टाइटैनिक की एक लाइफ बोट में रखे सर्वाइवल किट में मिला था। इस वजह से इसे दुनिया का सबसे कीमती बिस्किट (Titanic Biscuit Auction) भी माना जाता है। ये बिस्किट जेम्स फेनविक नाम के शख्स के पास था। जिस वक्त टाइटैनिक डूबा उस वक्त फेनविक का जहाज भी समुद्र में था। जब टाइटैनिक के डूबने की खबर इनके जहाज को मिली तो, इस जहाज को टाइटैनिक के राहत बचाव कार्य में लगा दिया गया। फेनविक को ये बिस्किट वहीं मिला था। उन्होंने इसे एक याद के तौर पर रख लिया। बाद में इसकी नीलामी हुई।

ग्रीस के कलेक्टर ने खरीदा

इस बिस्किट को ग्रीस के एक कलेक्टर ने खरीदा था। इस बिस्किट को सूविनियर के तौर पर आरएमएस कारपेथिया में मौजूद कपल जेम्स और मेबल फेनविक ने सहेजकर रखा था। इस बिस्किट के साथ कपल ने कुछ फोटोज के नेगेटिव भी सुरक्षित रख लिए थे। नीलामी करने वाले एंड्रयू ने कहा कि यह विश्व का सबसे बेशकीमती बिस्किट है। इस बिस्किट की बिक्री से पहले कभी कोई भी वस्तु इतनी महंगी नहीं बिकी है।

टीवी रिमोट, सिम कार्ड और लैपटॉप में लगा है गोल्ड, आखिर कैसे निकालें बाहर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।