टीवी रिमोट, सिम कार्ड और लैपटॉप में लगा है गोल्ड, आखिर कैसे निकालें बाहर

Gold in Household Items: सोना बिजली के लिए अच्छा सुचालक माना गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मोबाइल फोन, टीवी का रिमोट, लैप्टॉप जैसे कई सामानों में सोना लगाया जाता है। सोना में जल्दी स्क्रैच नहीं आते हैं। इसलिए सिम में सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही सोने की कंडेक्टिविटी भी सबसे ज्यादा होती है

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 12:27 PM
Gold in Household Items: हर मोबाइल फोन के सर्किटबोर्ड में सोने का इस्तेमाल होता है। अगर 35-40 मोबाइल फोनों को रिसाइकिल किया जाए तो इनसे एक ग्राम सोना मिल सकता है।

आमतौर पर सोने (Gold) की चाहत हर किसी को होती है। हमारे घर में इस्तेमाल होने वाले कुछ ऐसे सामान हैं। जिनमें गोल्ड लगा होता है। टीवी का रिमोट, सिम कार्ड हो, लैपटॉप जैसी कई ऐसी चीजें हैं। जहां सोने का इस्तेमाल किया जाता है। सोना बिजली का सुचालक होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में भी किया जाता है। सोना में जल्दी स्क्रैच नहीं आते हैं। इसलिए सिम में सोने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही सोने की कंडेक्टिविटी भी सबसे ज्यादा होती है। हर मोबाइल फोन के सर्किटबोर्ड में सोने का इस्तेमाल होता है। अगर 35-40 मोबाइल फोनों को रिसाइकिल किया जाए तो इनसे एक ग्राम सोना मिल सकता है।

सिम कार्ड पर गोल्ड की परत चढ़ी होती है। यह इलेक्ट्रिसिटी का एक शानदार कंडक्टर होता है। साथ ही चांदी और अन्य धातुओं के मुकाबले जल्दी खराब नहीं होता है। लेकिन सिम कार्ड में बेहद कम मात्रा में सोना मौजूद होता है। अगर आप हजारों सिम कार्ड को जमा करके उससे सोना निकालेंगे, तो उससे कुछ ग्राम सोना ही निकालेगा। ऐसे में यह एक फायदेमंद सौदा नहीं होने वाला है। वही सिम कार्ड से सोने के निकालने का प्रॉसेस भी काफी कठिन है।

सिम कार्ड में सोना


सिम कार्ड में सोना होता है। सिम कार्ड की चिप जहां लगी होती है। उसे गोल्ड से कोट किया जाता है। ताकि उस पर जंग ना लगे और स्क्रैच ना आए। हालांकि, इस गोल्ड में सोने से ज्यादा चांदी का इस्तेमाल होता है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी सिम कार्ड की तरह स्मार्ट फोन में भी सोना होता है। दरअसल, स्मार्ट फोन में जिस मदरबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। उसे बनाने में गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह ये है कि सोना और चांदी बिजली के बेस्ट कंडक्टर्स में से एक हैं।

टीवी के रिमोट में लगा होता है सोना

टीवी के रिमोट कंट्रोल में सोना लगा होता है। रिमोट के भीतर जिस सर्किट बोर्ड का इस्तेमाल होता है। उसमें सोना लगा होता है। अगर आप इस सोने को निकालना चाहते हैं तो आपको पहले खराब रिमोट को तोड़ना होगा। उसके भीतर मौजूद प्लास्टिक के सर्किट बोर्ड को निकालना होगा। इसी बोर्ड पर जो सर्किट की प्रिंट होती है। वो सोने की बनी होती है। इसे आप मशीन के जरिए निकाल सकते हैं। हालांकि इसमें सोने की मात्रा बेहद कम होती है।

लैपटॉप में भी लगा है सोना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप में भी सोना लगा होता है। रिमोट और स्मार्ट फोन के मुकाबल लैपटॉप में सोने की मात्रा ज्यादा होती है। इसकी वजह ये है कि इसका मदरबोर्ड बड़ा होता है। आप जितना महंगा लैपटॉप खरीदेंगे, उसमें सोने का इस्तेमाल उतना ज्यादा मिलेगा। जबकि, सस्ते लैपटॉप में चांदी के मिलावट वाले सोने का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

Gold Price Today: लगातार गिर रहा है सोना, आज फिर सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।