Gold Price Today: लगातार गिर रहा है सोना, आज फिर सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें रेट

Gold Price Today: देश में सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार 27 जून को सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,990 रुपये पर आ गई

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: आज सस्ता हुआ सोना और चांदी।

Gold Price Today: देश में सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार 27 जून को सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,990 रुपये पर आ गई। वहीं, मुंबई में कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की रिटेल कीमत 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

27 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,590 72,650
कोलकाता 65,990 71,990
गुरुग्राम 66,140 72,140
लखनऊ 66,140 72,140
बेंगलुरु 65,990 71,990
जयपुर 66,140 72,140
पटना 66,040 72,040
भुवनेश्वर 65,990 71,990
हैदराबाद 65,990 71,990

FD Rates: ये बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं 8.10% का इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।