वुमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के लिए ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई में खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन का दौर जारी है। इस ऑक्शन के दौरान इंडियन वुमेन टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) समेत तामाम खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई है। इस ऑक्शन के दौरान स्टार वुमेन क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
बैंगलोर की टीम का हिस्सा बनीं स्मृति
बता दें कि स्मृति मंधाना दुनिया की पहली ऐसा वुमेन क्रिकेटर बन गई हैं जिनके नाम पर वुमंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की शुरुआत हुई। स्मृति को ऑक्शन में बैंगलोर की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। नीलामी की शुरुआत स्मृति के साथ हुई। मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय किया गया था। उन पर सबसे पहली बोली मुंबई इंडियंस की टीम ने लगाई। हालांकि अंत में बैंगलोर की टीम ने स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ रुपए की बोली पर अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की।
इन खिलाड़ियों पर भी लगी बोली
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा को यूपी वारियर्स ने 1.4 करोड़ रुपये में खरीदा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी आलराउंडर एशले गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल नीलामी में 3.20 करोड़ रूपये में खरीदा। इंग्लैंड की नैट स्किवर को मुंबई इंडियन्स ने तीन करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। वहीं वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
UP वॉरियर्स ने खरीदा इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सलटन को
इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सलटन को 1.80 करोड़ में उप्र वॉरियर्स ने खरीदा। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को आरसीबी ने बेस प्राइज 50 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलियन टीम की एलिस पेरी 1.70 करोड़ रुपये की बोली पर RCB की टीम का हिस्सा बनी हैं।