Youtube ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो हटाया, सरकार के हस्तक्षेप के बाद हुआ एक्शन

विवादित हिस्सों को एडिट कर दिया गया। हालांकि, YouTube ने अब इस एपिसोड को पूरी तरह से हटा दिया है। वीडियो के हिस्से को IT एक्ट, 2008 की धारा 69A के तहत हटाया गया, जो सरकार को भारत की संप्रभुता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन कंटेंट को बैन करने का अधिकार देता है

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Youtube ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का विवादित वीडियो हटाया

सरकारी हस्तक्षेप और एक कानूनी शिकायत के बाद, YouTube ने विवादित इंडियाज गॉट लेटेंट एपिसोड को हटा दिया है, जिसे समय रैना ने होस्ट किया था और इसमें रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मखीजा शामिल थे। वीडियो अब भारत में उपलब्ध नहीं है। वह एपिसोड, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने विवादित टिप्पणी की और अनुचित सवाल उठाए, शुरुआत में केवल सब्सक्रिप्शन वाले व्यूर्स के लिए ही मौजूद था।

सार्वजनिक आक्रोश के बाद, विवादित हिस्सों को एडिट कर दिया गया। हालांकि, YouTube ने अब इस एपिसोड को पूरी तरह से हटा दिया है। वीडियो के हिस्से को IT एक्ट, 2008 की धारा 69A के तहत हटाया गया, जो सरकार को भारत की संप्रभुता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन कंटेंट को बैन करने का अधिकार देता है।


इस मामले में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और संबंधित प्लेटफॉर्म यूट्यूब दोनों को निर्देश जारी किया गया था। आदेश का पालन न करने पर सात साल तक की कैद हो सकती थी।

जानकारी के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कहा कि सरकारी निर्देश के बाद इंडियाज़ गॉट लेटेंट का लेटेस्ट एपिसोड भारत में "अनुपलब्ध" कर दिया गया है।

अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चल रहे हंगामे के बीच समय रैना ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। कोई माफी नहीं, कोई बयान नहीं - कुछ भी नहीं। शुरुआत में, उन्होंने विवादित खंडों को एडिट किया, इस उम्मीद में कि वे रडार के नीचे आ जाएंगे।

रणवीर इलाहाबादिया, जिन्होंने एक प्रतियोगी से पूछा, "क्या आप अपने माता-पिता को सेक्स करते हुए देखेंगे?" बढ़ते विरोध के बीच सार्वजनिक माफी जारी की है।

इलाहाबादिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मेरी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि हास्यास्पद भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी विशेषता नहीं है। मैं यहां सिर्फ सॉरी कहने के लिए आया हूं।"

उन्होंने आगे कहा, “आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं और जाहिर है कि मैं इसका इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता हूं। जो कुछ भी हुआ उसके पीछे मैं कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने के लिए आया हूं।"

संसद में उठा मुद्दा और कई राज्यों में FIR...रणबीर इलाहाबादिया और समय रैना मामले में जानिए 24 घंटे में क्या-क्या हुआ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।