New Scam: Zerodha के ग्राहक से 5 करोड़ ठगने की कोशिश, नितिन कामत ने किया खुलासा

New Scam: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के फाउंडर नितिन कामत ने नए स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क किया है। इस धोखाधड़ी में रिवार्ड के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी हो रही है। ऐसा ही एक स्कैम सामने आया है जिसमें एक शख्स ने जीरोधा के एंप्लॉयी के तौर पर क्लाइंट से करोड़ों रुपये चुराने की कोशिश की

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 9:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिर्फ जीरोधा का एंप्लॉयी बनकर रिवार्ड के नाम पर ही क्लाइंट्स के साथ धोखाधड़ी नहीं हो रही है बल्कि जीरोधा के फाउंडर नितिन कामत ने फर्जी क्लोन ऐप्स का भी जिक्र किया।

New Scam: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के फाउंडर नितिन कामत ने नए स्कैम को लेकर लोगों को सतर्क किया है। इस धोखाधड़ी में रिवार्ड के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी हो रही है। ऐसा ही एक स्कैम सामने आया है जिसमें एक शख्स ने जीरोधा के एंप्लॉयी के तौर पर क्लाइंट से करोड़ों रुपये चुराने की कोशिश की। स्कैमर ने क्लाइंट से कहा कि उन्हें एक रिवार्ड मिलने वाला है लेकिन इसके लिए पहले 1.8 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस चुकाना होगा। ग्राहक को भरोसा दिलाने के लिए स्कैमर ने फर्जी बैंक स्टेटमेंट भी दिया। हालांकि राहत की बात ये है कि क्लाइंट ने पेमेंट नहीं की और जीरोधा से जांच के लिए कहा ताकि सभी लोग सचेत हो सकें।

बस एक आम गलती, पूरी जमा-पूंजी हवा, Zerodha के नितिन कामत ने किया आगाह

कैसे हुई धोखाधड़ी की कोशिश

जीरोधा के फाउंडर निखिल कामत ने बताया कि एक स्कैमर ने जीरोधा की फर्जी एंप्लॉयी आईडी कार्ड तैयार की। इसके बाद वह एक क्लाइंट से मिला जिसे उसने ऑनलाइन खोजा था। स्कैमर ने क्लाइंट से कहा कि उसने जीरोधा से एक अवार्ड जीता है। हालांकि इसके लिए उसे रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 1.8 लाख रुपये जमा करने हैं जिसके जमा होने के बाद उसे 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। क्लाइंट को भरोसा दिलाने के लिए उसने जीरोधा का फर्जी बैंक स्टेटमेंट दिखाया जिसमें दो बैंकों में 10 करोड़ रुपये का बैलेंस था और उसने यह इसलिए दिखाता ताकि क्लाइंट को लग सके कि उसके पास इन खातों का एक्सेस है। हालांकि ऐसी स्थिति में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने से पहले क्लाइंट ने जीरोधा से संपर्क किया जिसके चलते वह बच गया।


और भी तरीके से करतें है फर्जीवाड़ा

सिर्फ जीरोधा का एंप्लॉयी बनकर रिवार्ड के नाम पर ही क्लाइंट्स के साथ धोखाधड़ी नहीं हो रही है बल्कि उन्होंने फर्जी क्लोन ऐप्स का भी जिक्र किया। इन क्लोन ऐप्स के जरिए स्कैमर्स प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट्स, लेजर्स और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बाकी रिपोर्ट्स और बैंक अकाउंट्स के वीडियोज तैयार करते हैं। वीडियोज इसलिए तैयार करते हैं क्योंकि स्क्रीनशॉट की तुलना में यह अधिक वास्तविक लगता है। इस वीडियो में फर्जीवाड़ा करने वाला शख्स दिखाता है कि किस तरह से ट्रेडर्स सफलतापूर्वक ट्रेड करते हैं और तगड़ा प्रॉफिट कमाते हैं। इससे बचने के लिए नितिन कामत ने कहा कि अगर कोई डॉक्यूमेंट सीधे सोर्स से नहीं मिला है तो उसकी सत्यता पर सवाल उठाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।