Get App

अरबपति Nikhil Kamath ने इसलिए छोड़ दी थी स्कूल की पढ़ाई, कहा- 'मुझे अपने स्कूल और टीचर्स से नफरत थी'

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर और अरबपति आंत्रप्रेन्योर्स निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने किशोरावस्था में ही अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। कामत ने अपने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। कामत ने कहा कि स्कूल आपको एक बने-बनाए पुराने ढर्रे पर चलना सिखाते हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 11:18 PM
अरबपति Nikhil Kamath ने इसलिए छोड़ दी थी स्कूल की पढ़ाई, कहा- 'मुझे अपने स्कूल और टीचर्स से नफरत थी'
Nikhil Kamath ने 17 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के फाउंडर और अरबपति आंत्रप्रेन्योर्स निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने किशोरावस्था में ही अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। कामत ने अपने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था। कामत ने कहा कि स्कूल आपको एक बने-बनाए पुराने ढर्रे पर चलना सिखाते हैं। वह आपको एक ऐसा व्यक्ति बनाते हैं, जिसके अंदर कुछ अलग करने की इच्छा न हो और वो समाज के बाकी लोगों की तरह सोचे और व्यवहार करे। कामत ने ऐसे व्यक्ति को कन्फॉर्मिस्ट (conformist) या अनुरुपतावादी कहा है। कामत ने कहा कि हालांकि अब स्कूल को लेकर लोगों के विचार थोड़े-थोड़े बदल रहे हैं।

कामत ने अपने स्कूल के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं एक बहुत खराब स्कूल में गया था। मुझे अपने स्कूल, अपने टीजरों से नफरत थी। मैं उन चीजों से डरते हुए बड़ा हुआ, जिनसे मुझे नहीं डरना चाहिए। मुझे अपने क्लास टीचर और स्कूल के कई अन्य टीचरों से डर लगता था। मैंने 10वीं के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। मैं स्कूल नहीं जाता था। इसकी जगह मैंने काम और बाकी सारी चीजें करनी शुरू कर दीं।"

कामत ने कहा कि उन्हें अभी भी याद है कि स्कूल में किस तरह उन लोगों को अनुरुपतावादी होना सिखाया जाता था। कामत ने कहा, "हमें क्या होना चाहिए, क्या सीखना चाहिए, कैसे अच्छी नौकरी पानी चाहिए, कैसे सफल होना चाहिए, यह सबकुछ स्कूल के विचार होते थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें