आजकल जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से लोग अपने पसंदीदा खाने का ऑर्डर करना पसंद करते हैं। कई बार तो रेस्टोरेंट जाने की जगह ये ऐप्स ही लोगों की प्राथमिकता बन गए हैं। कभी-कभी इन प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले कर्मचारी गलती कर देते हैं। जिसका असर सीधे ग्राहकों पर पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।
