Zomato Pure Veg Mode : अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) की ओर से अच्छी खबर है। जोमैटो ने शाकाहारियों को ध्यान में रखते हुए एक नई सर्विस शुरू की है। जोमैटो के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल ने आज 19 मार्च को यह जानकारी दी। इसके तहत कंपनी ने अपने प्योर वेजिटेरियन कस्टमर्स के लिए "प्योर वेज फ्लीट" के साथ-साथ "प्योर वेज मोड" लॉन्च किया है। गोयल ने बताया कि इस नई सर्विस को वेजिटेरियन कस्टमर्स से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।