Zoom Call: कोरोना के वक्त पर वर्क फ्रॉम होम का एकमात्र साथी था Zoom कॉल जिसे सभी Zoom मीटिंग भी बुलाते हैं। अब Zoom को लेकर एक सनसनीखेज खबर वायरल हो रही है। खबर के मुताबिक Zoom ने अपने एंप्लॉयीज को अब वापिस ऑफिस बुलाया है। ऐसे में लोग Zoom का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस कंपनी ने लोगों को पैंट सूट की जगह पजामा में और रोजमर्रा की अफरा-तफरी के बीच आराम के साथ काम करने की ताकत दी अब वो अपने एंप्लॉयीज से सुखभरे दिन चीन रही है। अब सोशल मीडिया इस बात का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और Zoom को ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल लोग ये फैक्ट नहीं पचा पा रहे हैं कि जिस कंपनी ने लोगों से घर पर रहकर काम करना इतना आसान बनाया था वहीं कंपनी अब अपने ऑफिस लौटने को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा Zoom के पास ऑफिस भी है। हां, ये सच है की Zoom के पास कैलिफोर्निया और कोलोराडो में ऑफिस है। दुनियाभर में लगभग 8,400 एंप्लॉयीज जूम के लिए काम करते हैं।
अब ऐसे में एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक यूजर ने लिखा कि ऑफिस जा रहे हैं ताकि वहांजाकर भी Zoom मीटिंग अटेंड कर सकें। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या उन्हें Zoom Call पर वापसी के लिए पूछा गया था? जरूर पूछना चाहिए था।बस यहां से कंपनियों का कंपेरिजन शुरू हो गया। किसी ने यहां तक लिख दिया MacDonald अपने एंप्लॉयीज को पिज्जा खाने के लिए कह रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये तो ऐसे ही हो गया कि Spotify अपने एंप्लॉयीज को काम करते हुए गाने सुनने से मना कर दे।
Zoom को लेकर यूजर्स ने किया मजाक
कोरोना महामारी के वक्त Zoom ने काफी तेजी से ग्रोथ की। 2020 में इसके शेयर में तगड़ा उछाल देखने को मिला हालांकि 2021 के खत्म होते-होते ये काफी तेजी से गिरने लगा। कंपनी के स्टॉक में ये गिरावट दुनियाभर में ऑफिसेस के खुलने के बाद से बढ़ी है। अब लोग तेजी से ऑफिस का रुख करने लगे हैं इसलिए कंपनी को लगभग। 100 बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ रहा है।