Tripura Elecetion Results: सत्ता-विरोधी लहर को मात देने के लिए चुनाव से करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री बदलने की रणनीति ने बीजेपी (BJP) को एक बार फिर से जीत दिलाई है। त्रिपुरा (Tripura) में पार्टी ने इस रणनीति के चलते कांग्रेस-वाम दलों के गठबंधन (Congress-Left Alliance) और तिपरा मोहता पाार्टी (Tipra Mohta) से मिल रही चुनौतियों को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी ने चुनाव से ठीक 10 महीने पहले त्रिपुरा में 4 सालों से मुख्यमंत्री रहे बिप्लव देब (Biplab Deb) को अचानक से हटाकर सभी को हैरान कर दिया था। पार्टी ने उनकी जगह माणिक साहा (Manik Saha) को राज्य को नया मुख्यमंत्री बनाया था।
