Tunisha Sharma: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर किया सुसाइड, महज 21 साल थी उम्र, नई मिला कोई सुसाइड नोट

Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार 23 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर लिया। वह महज 21 साल की थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में तुनिषा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या किया

अपडेटेड Dec 24, 2022 पर 9:19 PM
Tunisha Sharma Suicide: 21 वर्षीय तुनिषा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या की

Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार 23 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर लिया। वह महज 21 साल की थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में तुनिषा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या किया। अधिकारी ने बताया कि तुनिषा शूटिंग के बीच वॉशरूम गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं। अधिकारी ने बताया कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर लटकी मिली। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वलीव पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर कैलाश बर्वे ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर है। तुनिषा ने कई टेलीविजन सीरियलों में काम किया था।

हत्या या आत्महत्या? दोनों एंगल से जांच करेगी पुलिस

वालीव पुलिस ने एक बयान में कहा, "टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इसकी जांच करेगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।" यह भी जानकारी मिली है वह पिछले कुछ दिनों से वह सेट पर तनाव में दिख रही थीं।

वीर पुत्र - महाराणा प्रताप से की थी करियर की शुरुआत


महज 21 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल भारत का 'वीर पुत्र - महाराणा प्रताप' से की थी। बाद में चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह जैसे कई शो में उन्होंने अभिनय किया। उन्हें आखिरी बार 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' नाम के सीरियल में देखा गया था जिसमें उन्होंने शहजादी मरियम की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- Market Outlook: शेयर बाजार में अगले हफ्ते आएगी तेजी या जारी रहेगी गिरावट? जानें एक्सपर्ट्स की क्या है राय?

इसके अलावा तुनिशा बॉलीवुड की कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। इनमें फितूर, बार बार देखो, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। 'फितूर' और 'बार बार देखो' दोनों में, तुनिषा ने कैटरीना कैफ की युवावस्था का रोल निभाया था। वहीं 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' में वह विद्या बालन की बेटी बनी थीं। तुनिषा ने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की दंबग-3 में भी एक कैमियो भूमिका निभाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।