मिचौंग' से तबाह तमिलनाडु को संवारने के लिए TVS Motor आई आगे, दान किए ₹3 करोड़

मिचौंग तूफान ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है। राज्य में मिचौंग से प्रभावित जिलों में 372 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 41,400 लोग शरण लिए हुए हैं। टीवीएस मोटर ने कहा है कि वह तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सेवा सहायता भी प्रदान करेगी। साइक्लोन मिचौंग का असर ओडिशा और महाराष्ट्र में भी देखने को मिला है

अपडेटेड Dec 09, 2023 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तमिलनाडु में चेन्नई समेत चार जिलों में भारी तबाही मचाने के बाद मंगलवार, 5 दिसंबर को मिचौंग कमजोर पड़ गया।

टूव्हीलर कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने तमिलनाडु में चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण हुए नुकसान के मद्देनजर राहत कार्य में सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये दिए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि का इस्तेमाल उन समुदायों को आवश्यक राहत और सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा, जो चक्रवात से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मिचौंग तूफान ने राज्य के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। चेन्नई में इस तूफान के चलते हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण कुछ लोगों की जान भी गई है। साइक्लोन मिचौंग का असर ओडिशा और महाराष्ट्र में भी देखने को मिला है।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘‘बाढ़ से लोगों के लिए बहुत अधिक कठिनाई पैदा हुई है, और हम समुदायों को सपोर्ट करने के लिए अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे।’’ कंपनी ने कहा कि वह तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित जिलों में अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सेवा सहायता भी प्रदान करेगी।

5 दिसंबर से पड़ा कमजोर


तमिलनाडु में चेन्नई समेत चार जिलों में भारी तबाही मचाने के बाद मंगलवार, 5 दिसंबर को मिचौंग आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराकर कमजोर पड़ गया। चेन्नई में हुए भारी नुकसान को देखते हुए स्कूल और कॉलेज 7 दिसंबर को भी बंद रखे गए और स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं टाल दी गईं। राज्य में मिचौंग से प्रभावित जिलों में 372 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 41,400 लोग शरण लिए हुए हैं।

7.7% की GDP ग्रोथ 10 वर्षों के सुधारों का रिफ्लेक्शन, आज भारत पर टिकी हैं दुनिया की उम्मीदें: PM मोदी

TVS भारत की तीसरी सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनी है। सितंबर 2023 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा स्टैंडअलोन बेसिस पर 32 प्रतिशत बढ़कर 537 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 407 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर 8,144.61 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले 7,219.18 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।