Twin Towers Demolition: देश की सबसे ऊंची ‘भ्रष्टाचार’ की इमारत आज कुछ ही घंटों बाद जमींदोज हो जाएगी। ट्विन टावर गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज दोपहर 2.30 बजे इस गिरा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसे गिराने में 17 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसको गिराने का खर्च 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ट्विन टावर को गिराने का खर्च बिल्डर ही उठाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे गिराया जा रहा है।
