Get App

UBER Independence Day Offer: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उबर महिलाओं को दे रहा है खास ऑफर, राइड पर मिलेगी 30% की छूट

UBER Independence Day Offer: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उबर महिलाओं के लिए खास ऑफर लेकर आया है। महिलाएं उबर रेंटल की राइड पर 30 फीसदी तक की छूट पा सकती हैं। महिलाएं इसका फायदा 31 अगस्त 2023 तक उठा सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 4:17 PM
UBER Independence Day Offer: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उबर महिलाओं को दे रहा है खास ऑफर, राइड पर मिलेगी 30% की छूट
महिलाएं उबर के स्पेशल ऑफर का फायदा 31 अगस्त 2023 तक उठा सकती हैं।

UBER Independence Day Offer: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उबर महिलाओं के लिए खास ऑफर लेकर आया है। महिलाएं उबर रेंटल की राइड पर 30 फीसदी तक की छूट पा सकती हैं। महिलाएं इसका फायदा 31 अगस्त 2023 तक उठा सकती हैं। उबर ने महिलाओं के लिए खास प्रमोशन शुरू किया है।

उबर ने देश भर में महिलाओं की स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की भावना का जश्न मनाने के लिए एक स्पेशल प्रमोशन शुरू किया है। महिलाओं को फाइनेंशियल स्वतंत्रता देने और उनके सपनों को आगे बढ़ाने की आजादी को देखते हुए एक स्पेशल ऑफर दे रहा है। उबर एक स्पेशल प्रोमो कोड "UBERFORHER" ऑफर कर रहा है। इस ऑफर के तहत महिलाओं को 300 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है।

ऐसे समाज में जहां महिलाएं बाधाओं को तोड़ना और चुनौतियों से पार पाना जारी रख रही हैं। उबर  ने कहा कि वह सशक्तिकरण की दिशा में उनकी यात्रा को पहचानता है और उसकी सराहना करता है। उबर रेंटल पर लागू प्रोमो कोड स्वतंत्रता की भावना को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। उबर महिलाओं को महिला ड्राइवर वाली कैब ऑफर क रहा है। जो उन महिला ड्राइवर्स के लिए भी स्वतंत्रता का प्रतीक है।

यह पहल सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट सर्विस ऑफर कर रहा है। ये महिलाओं को अपनी रोजाना के कामों में सक्षम और स्वतंत्र करने में मदद करेगा। उबर इस ऑफर के माध्यम से महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाल रह है। इस लिमिटेड पीरियड ऑफर का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को उबर रेंटल की राइड बुक करते समय प्रोमो कोड 'UBERFORHER' का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें उनके किराये पर 30 फीसदी तक की छूट मिल जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें