Uber Price Hike: अब दिल्ली-NCR में Uber Cab से चलना हुआ महंगा, कंपनी ने किराए में की 12% की बढ़ोतरी

Uber India ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और ड्राइवर-पार्टनर के विरोध के कारण दिल्ली-NCR में किराए में 12% की बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 1:47 PM
अब दिल्ली-NCR में Uber Cab से चलना हुआ महंगा, कंपनी ने किराए में 12% की बढ़ोतरी (FILE PHOTO)

राइड-हेलिंग सर्विस उबर इंडिया (Uber India) ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और ड्राइवर-पार्टनर के विरोध के कारण दिल्ली-NCR में किराए में 12% की बढ़ोतरी की है। Hindustan Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उबर इंडिया और साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख नीतीश भूषण ने एक बयान में कहा, "हम ड्राइवरों की प्रतिक्रिया सुनते हैं और समझते हैं कि ईंधन की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी चिंता का कारण बन रही है।"

नीतीश भूषण ने कहा, "ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के असर से ड्राइवरों की मदद करने के लिए, Uber ने दिल्ली-NCR में यात्रा किराए में 12% की बढ़ोतरी की है। आने वाले हफ्तों में, हम ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर बनाए रखेंगे और जरूरत के हिसाब से और कदम उठाएंगे।"

इससे पहले उबर ने इसी कारण का हवाला देते हुए मुंबई में कैब किराए में 15% की बढ़ोतरी की थी।


पिछले हफ्ते कैब ड्राइवरों ने ईंधन की कीमतों और CNG गैस में कमी की मांग को लेकर सेंट्रल दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। मांगों को पूरा नहीं करने पर चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।

Petrol-Diesel prices: आज भी मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानें कितनी है आपके शहर में कीमत

इन ड्राइवरों को दिल्ली टैक्सी, टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स, और टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, दिल्ली के सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन, एक्सपर्ट ड्राइवर सॉल्यूशन, सर्वोदय ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन और Ola और Uber से जुड़े ड्राइवरों समेत कई यूनियनों से समर्थन मिला था।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछली बार अप्रैल में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पिछले 16 दिनों में पेट्रोल के दाम 10 रुपए लीटर प्रतिदिन बढ़े हैं।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.41 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर हैं। गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.86 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 97.10 रुपए होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।