Petrol-Diesel prices: आज भी मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानें कितनी है आपके शहर में कीमत

Petrol-Diesel prices: लगातार छठे दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 8:29 AM
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol-Diesel prices: आज हफ्ते के दूसरे दिन सोमवार को आम लोगों को राहत मिली है। लगातार छठे दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं किया है। बीते हफ्ते बुधवार को पेट्रोल के रेट 85 पैसे और डीजल के दाम 75 से 85 पैसे तक बढ़ाए गए थे। कंपनियों ने लगातार 6 दिन रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अगर बीते 22 दिनों की बात करें तो पेट्रोल का रेट 10 रुपये तक बढ़ चुका हैा। आइए जानते हैं आज के रेट..

दिल्ली में कीमत

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर  है, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये है।


मुंबई में कीमत

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर  है।

चेन्नई में रेट

चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में रेट

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये है। कोलकाता में डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर रही।

10 रुपये तक बढ़ चुके हैं दाम

22 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हुई थी। अब तक बीते 22 दिनों में 14 बार रेट बढ़ाए गए हैं। अभी तक कुल मिलाकर पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।