Get App

उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी शूटर उस्मान मुठभेड़ में ढेर, प्रयागराज शूटआउट के बाद यूपी पुलिस का दूसरा एनकाउंटर

Umesh Pal Murder Case: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक राजू पाल की 2005 में हुई हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की कुछ दिन पहले प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी माफिया से नेता बना अतीक अहमद है, जो वर्तमान में गुजरात की एक जेल में बंद है

Edited By: Akhileshअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 10:32 AM
उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी शूटर उस्मान मुठभेड़ में ढेर, प्रयागराज शूटआउट के बाद यूपी पुलिस का दूसरा एनकाउंटर
Umesh Pal Murder Case: राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को पहली गोली उस्मान ने चलाई थी। वह CCTV में नजर आया था

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली। उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी विजय उर्फ उस्मान चौधरी (Vijay alias Usman Chowdhary) प्रयागराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में सोमवार तड़के मारा गया। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को पहली गोली उस्मान ने चलाई थी। वह CCTV में नजर आया था।

धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने उस्मान के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि तड़के करीब पांच-साढ़े पांच बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र में विजय उर्फ उस्मान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने बताया कि उस्मान उमेश पाल और अन्य दो पुलिसकर्मियों को गोली मारने की घटना में शामिल था और उमेश पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी।

बता दें कि यह 10 दिन के अंदर दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले 27 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरबाज धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के जंगल में पुलिस के साथ एक एनकाउंटर में मारा गया था। इस एनकाउंटर में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्य घायल हो गए थे।

बता दें कि 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र में उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना आसपास के CCTV कैमरे में कैद हो गई थी जिसकी मदद से ज्यादातर शूटर की पहचान हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें