Get App

Farm Laws Repeal: तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, वापसी के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

किसानों के विरोध के कारण पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2021 पर 1:51 PM
Farm Laws Repeal: तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, वापसी के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Farm Laws Repeal: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र के तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने से जुड़े प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी, जिसके खिलाफ हजारों किसान पिछले एक साल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के विरोध के कारण पीएम मोदी ने 19 नवंबर को कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। अब संसद में बिल पास होने के बाद तीनों कृषि कानून औपचारिक रूप से निरस्त हो जाएगा।

इस फैसले के बारे में औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर 3 बजे करेंगे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार अब 29 नवंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में द फार्म लॉ रिपील बिल, 2021 (The Farm Laws Repeal Bill, 2021) पेश करेगी।

सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के लिए बैंकिंग लॉ में होगा बदलाव, शीतकालीन सत्र में पारित होगा बिल

अब कैबिनेट से इसे मंजूरी मिलने के बाद संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा और दोनों सदनों से मंजूरी ली जाएगी। संसद का आगामी शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। बिल पास होने के बाद जिन राज्यों में कृषि कानून से जुड़े फैसले लिए गए या बोर्ड बने वह भी तत्काल प्रभाव से अमान्य हो जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें