Punjab News : दिल्ली चुनाव के सामने नतीजों के बाद पंजाब की राजनीति इन दिनों काफी गरमा गई है। पंजाब में इस समय एक मिस्ड वॉट्सऐप कॉल की काफी चर्चा है। इस कॉल ने राज्य की राजनीति में एक अलग ही उबाल ला दिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी सहयोगी राजेश अत्री को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, राजेश अत्री के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एससी-एसटी ऐक्ट के केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक वॉट्सऐप कॉल पर बदसलूकी की।
पटियाला के लाहौरी गेट निवासी की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के करीबी राजेश अत्री को एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रविवार शाम व्हाट्सएप कॉल के दौरान आरोपी ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने गलती से राजेश अत्री को व्हाट्सएप पर कॉल कर दिया। बातचीत के दौरान अत्री ने अपमानजनक शब्द कहे, जिससे शिकायत दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अत्री पटियाला के निवासी हैं।
रवनीत बिट्टू ने कही ये बात
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने गलती से वॉट्सऐप कॉल कर दी थी। इस पर राजेश अत्री ने उनसे बदतमीजी की और अपशब्द कहे। वहीं गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए रवनीत बिट्टू ने एक्स पर लिखा, "राजेश अत्री, जो मेरे करीबी सहयोगी हैं और जिनसे मेरे परिवार का पीढ़ियों पुराना रिश्ता है, उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। सत्ता के नशे में भगवंत मान ने मेरे दो निर्दोष साथियों को गिरफ्तार किया और बाकी के घरों पर छापेमारी करवा रहे हैं।" अत्री 2007 से युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।