OYO Check-In Rules: भारत में OYO होटल्स न केवल युवाओं में लोकप्रिय है, बल्कि देश के हर शहरों में इसकी मांग बहुत अधिक रहती है। वहीं OYO को लेकर लोगों के बीच के आम धारण है कि इसमें अनमैरिड कपल्स सबसे ज्यादा जाते हैं। साल 2025 के शुरुआत में OYO ने इस धारणा को बदलने के लिए एक नया कदम उठाया है। OYO के नए नियम के मुताबिक, अनमैरिड कपल अब रूम बुक नहीं कर पाएंगे। बता दें कि OYO ने हाल ही में अपने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है और यह नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ से लागू होगा।
